{"_id":"69dabb892dff1dc88f07e862","slug":"mustard-was-not-purchased-citing-lack-of-quality-uproar-ensuedmustard-was-not-purchased-citing-lack-of-quality-uproar-ensued-ambala-news-c-36-1-amb1001-161398-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुणवत्ता में कमी बता नहीं खरीदी सरसों, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुणवत्ता में कमी बता नहीं खरीदी सरसों, किया हंगामा
विज्ञापन
मंडी में अधिकारी को सरसों दिखाते किसान। संवाद
- फोटो : samavd
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। सरकारी खरीद की प्रक्रिया में ढिलाई और कड़े मानकों के नाम पर किसानों को परेशान करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मंडी में एक बुजुर्ग किसान की सरसों की फसल रिजेक्ट किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में आक्रोशित किसानों ने मार्केट कमेटी के दफ्तर का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जटवाड़ निवासी 76 वर्षीय किसान जंगशेर सिंह सुबह सरसों लेकर शहजादपुर मंडी पहुंचे थे। गेट पास कटने के बाद जब एजेंसी सर्वेयर ने सैंपल की जांच की तो गुणवत्ता सही न होने का हवाला देकर फसल को रिजेक्ट कर दिया गया।
बुजुर्ग किसान ने आरोप लगाया कि उनकी फसल मानकों के अनुरूप थी लेकिन सर्वेयर ने बिना किसी ठोस कारण के उसे खारिज कर दिया। परेशान किसान नारायणगढ़ स्थित धरना स्थल पर किसान नेताओं के पास पहुंचा। इसके बाद भाकियू युवा अध्यक्ष चमन गुर्जर की अगुवाई में भारी संख्या में किसान शहजादपुर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और धरना दे दिया।
विज्ञापन
भाकियू नेता चमन गुर्जर ने कहा कि सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है लेकिन धरातल पर बुजुर्ग किसानों को भी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है।

मंडी में अधिकारी को सरसों दिखाते किसान। संवाद- फोटो : samavd