फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Muskan and Vanshika won medals in weightlifting and dragon boating.

Ambala News: भारोत्तोलन और ड्रैगन बोटिंग में मुस्कान और वंशिका ने जीते पदक

Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Muskan and Vanshika won medals in weightlifting and dragon boating.
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज की छात्रा मुस्कान पदक दिखाते हुए। प्रवक्ता - फोटो : 1
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज की छात्राओं ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग में नाम रोशन किया है। सोनीपत के मुरथल में 12 से 15 जनवरी तक आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने 86 किलो भार श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। वहीं भोपाल की लोअर लेक पर 6 से 9 जनवरी तक भारतीय कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान ने डी-20 श्रेणी (2 किमी) के महिला व मिक्स वर्ग और डी-10 श्रेणी (500 मीटर) में तीन कांस्य पदक जीते। इसी प्रतियोगिता में वंशिका (बीए प्रथम वर्ष) ने डी-10 श्रेणी (2 किमी) में रजत पदक और डी-20 श्रेणी में दो कांस्य पदक जीते। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान अरविंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनित बिंदल ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। प्राचार्य डॉ. सीमा सिंघल ने शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर और विजेता छात्राओं को इस एतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed