फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Murder of Ambala youth in Canada body arrived after 21 days elder sister lit funeral pyre

कनाडा में अंबाला के युवक की हत्या: 21 दिन बाद पहुंचा हर्षनदीप का शव, सेहरा बांधा, बड़ी बहन दी मुखाग्नि

Fri, 27 Dec 2024 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के 21 दिन बाद शव भारत पहुंचा और शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बहन ने भाई को सेहरा बांधा और मुखाग्नि भी दी। 

विज्ञापन
Murder of Ambala youth in Canada body arrived after 21 days elder sister lit funeral pyre
मृतक की फाइल फोटो और भाई को सेहरा पहनाती बहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के गांव मटहेड़ी जट्टां के 22 वर्षीय हर्षनदीप सिंह का शव शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा। युवक हर्षनदीप सिंह की बीते 6 दिसंबर को कनाडा के एडमोंटन शहर स्थित एक अपार्टमेंट कांप्लेक्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक हर्षनदीप सिंह की बड़ी बहन प्रभजोत कौर ने मुखाग्नि देकर भाई का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों सहित आसपास के गांव से काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन

 
हर्षनदीप सिंह के मामा मनजीत सिंह मंछौडा ने शव को भारत लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले एडमोंटन निवासी गुलजार सिंह निर्माण और कनाडा सरकार का आभार व्यक्त किया। गुलजार सिंह निर्माण ने शव को भारत लाने के लिए फंड की व्यवस्था भी करवाई। कनाडा सरकार ने हर्षनदीप को सम्मान देते हुए श्रद्धांजलि दी। मनजीत सिंह मछौंडा ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को भारत में ही रोजगार उपलब्ध करवाए तो उनको विदेश नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन




 उन्होंने बताया कि भांजा हर्षनदीप सिंह स्टडी वीजा पर अगस्त 2023 में कनाडा गया था। वह एडमोंटन नोर कवेस्ट कॉलेज में बिजनेस एवं एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था। वारदात से तीन दिन पहले वह सिक्योरिटी गार्ड की पार्ट टाइम नौकरी पर लगा था। जब वह ड्यूटी पर था तो एक महिला के साथ आए व्यक्ति ने उनको गोली मार दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। युवक के पिता कुलविंद्र सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed