फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal team took action on street vendors, gave one day ultimatum

रेहड़ी फड़ी दुकानदारों पर नगरनिगम की टीम ने की कार्रवाई, एक दिन का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal team took action on street vendors, gave one day ultimatum
पटेल नगर निवासियों की शिकायत पर बुधवार शाम को नगरनिगम की टीम यहां पहुंची। टीम को देखते ही रेहड़ी फड़ी वालों में अफता तफरी मच गई और कुछ रेहड़ी फड़ी वाले मौके से वहां से चले गए। जबकि कुछ रेहड़ी फड़ी वालों ने एक दिन का समय मांगा। जिससे कि वह अपना सामान बेच सके। इसपर नगर निगम टीम के अधिकारियों ने रेहड़ी फड़ी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास एक दिन का समय है। अगले दिन कोई भी रेहड़ी फड़ी दुकानदार इस क्षेत्र में कहीं भी रेहड़ी फड़ी आदि नहीं लगाएगा। वे लोग क्षेत्र की गलियों में घूमकर सब्जी आदि बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी नगरनिगम आदेशों की अनदेखी करता पाया गया तो उसपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कॉलानी वासी सतविन्द्र, अस्सरपाल गुज्जर, मोहित, केहर सिंह, कुनाल शर्मा, ललित शर्मा, दीपक मारवा, नामदेव, रोहित सैनी, रिन्कू नामदेव, हर्ष, राकेश शर्मा, अनिल सचदेवा, राकेश कुमार ने कहा कि रेहड़ी फड़ी वालों के कारण कॉलोनी की महिलाएं शाम के समय बाहर नहीं निकल सकती, क्योंकि इन दुकानदारों के पास इनके निजी लोग सरेआम शराब का सेवन करते हैं। इस क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है, जबकि कुछ लोग तो पटेल नगर कॉलोनी से मकान बेचकर अन्य क्षेत्रों में जा चुके हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की कि इन रेहड़ी फड़ी दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

---------------------
स्थानीय लोगों की ओर से एक लिखित शिकायत नगर निगम अधिकारियों के पास पहुंची थी, जिसको लेकर रेहड़ी फड़ी दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है। दुकानदारों को एक दिन का समय दे दिया गया है। यदि फिर भी यहां रेहड़ी फड़ी दुकानदार दिखाई दिए तो उनकी रेहड़ियां आदि को जब्त कर लिया जाएगा तथा जुर्माने का प्रावधान रखते हुए कानूनी कार्रवाई को भी अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed