फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation ordered three new fogging machines, two turned out to be faulty.

Ambala News: नगर निगम ने तीन नई फॉगिंग मशीन मंगवाई दो निकली खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation ordered three new fogging machines, two turned out to be faulty.
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम की नई फॉगिंग मशीन चलने से पहले ही खराब हो गई। निगम ने तीन नई मशीन मंगवाई थी, मगर तीन में से दो मशीन तो खराब निकली और एक छोटी मशीन ठीक है। अब खराब दो मशीनों को वापस कंपनी को बदलने के लिए भेजा गया है। अभी तक यह मशीन वापस नहीं आई है। जिससे शहर में फॉगिंग भी शुरू नहीं हुई।
हैरानी की बात तो यह है कि डेंगू के कई जगहों से केस आ रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने वार्डों में फोगिंग के लिए शेड्यूल भी नहीं बनाया है। अभी नई मशीनें के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। यह एक मशीन करीब एक लाख तक की बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पार्षद अपने खर्च पर भी छिड़काव और फोगिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
पुरानी मशीन खराब होने पर निगम ने मंगवाई थी नई मशीन
दरअसल, नगर निगम के पास कई पुरानी फॉगिंग मशीन भी थी। इन पुरानी मशीन पर निगम का काफी खर्च आ रहा था। जिससे निगम ने तीन नई मशीन मंगवाई थी। यह मशीन निगम में पहुंच भी गई, मगर तीन नई मशीनों में से दो मशीन खराब निकली। अभी निगम अधिकारी इन मशीनों के वापस आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
18 हजार की मशीन खरीदी, अपने खर्च पर करवा रहे फोगिंग
कोट्स
कई जगहों से डेंगू के केस आ रहे हैं। अभी नगर निगम की तरफ से वार्डों में फोगिंग शुरू नहीं हुई है। निगम का फोगिंग को लेकर कोई इंतजाम भी नहीं है। निगम ने नई मशीनें खरीदी थी, लेकिन निगम के पास कोई इन मशीनों को चलाने के लिए टेक्निकल कर्मचारी नहीं है। जिससे मशीन नहीं चलती। निगम सफाई कर्मचारियों से ही मशीनें चलवाता है। निगम अधिकारियों की कोई जबावदेही न होने से ऐसा हो रहा है। उन्होंने अपनी 18 हजार की फोगिंग मशीन खरीदी थी। अपने वार्ड में फॉगिंग करवा रहे हैं ताकि वार्ड के लोगों को परेशानी न हो।
मेघा ईशू गोयल, पार्षद वार्ड-9।
--------
निगम ने कोई शेड्युल नहीं दिया
कोट्स
निगम की फॉगिंग मशीन खराब है। अभी तक निगम ने कोई शेड्युल भी उन्हें नहीं दिया है। कब फोगिंग होगी, कब नहीं अभी इस बारे में कुछ नहीं पता है। वार्ड के लोग उनसे फोगिंग करवाने की मांग करते हैं। यही नहीं 50 दिन से शहर की स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी है।
सरदूल सिंह, पार्षद वार्ड-18।
--------
शेड्यूल बनवाकर जल्द शुरू करवाएंगे फॉगिंग
कोट्स
अभी शहर में फोगिंग शुरू नहीं हुई है। जल्द ही शेड्युल बनवाकर फोगिंग शुरू करवाई जाएगी ताकि वार्डों में लोगों को परेशानी न हो। फॉगिंग करवाने की तैयारी की जा रही है।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
------
वार्ड में अपने खर्च से करवा रहे स्प्रै
कोट्स
वार्ड में फॉगिंग करवाने के लिए निगम अधिकारियों से मुलाकात की थी, लेकिन अभी तक फोगिंग शुरू नहीं हुई है। अधिकारी जल्द फॉगिंग शुरू करवाने की बात कहते रहते है, मगर अभी तक धरातल पर कुछ नहीं है। वह वार्ड में अपने खर्च से स्प्रे करवा रहे हैं।
प्रीति सूद, पार्षद वार्ड-20।
-------
एक-दो दिन में शुरू करवाएंगे फोगिंग
वर्जन
निगम ने फॉगिंग के लिए 3 नई मशीन खरीदी थी। उनमें से 2 मशीन खराब निकली है। एक छोटी मशीन ठीक निकली है। दो खराब मशीनों को बदलने के लिए वापस भेजा गया है। जल्द ही मशीन वापस मंगवाई जाएंगी और एक-दो दिन में शेड्युल बनाकर शहर में फॉगिंग शुरू करवाई जाएगी।

सुशील कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
--------
फॉगिंग में देरी होने पर निगम अधिकारियों से लेंगी जबाव
वर्जन
नई मशीन खराब होना गंभीर बात है, क्योंकि नई मशीन खराब नहीं होनी चाहिए। अगर मशीन खराब निकली है तो इन मशीनों को वापस कर जल्द दूसरी मशीन मंगवाकर फोगिंग शुरू करवानी चाहिए। वह इस बारे में निगम अधिकारियों से जवाब भी लेंगी कि फोगिंग शुरू करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है।
शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed