{"_id":"626aea865998680597331c32","slug":"multi-level-parking-will-be-completed-by-the-end-of-may-ambala-news-knl1064620163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई के अंत तक पूरा होगा मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई के अंत तक पूरा होगा मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बृहस्पतिवार को छावनी सदर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बता दें कि कुछ दिन पहले दिनों गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली थी और छावनी क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसीलिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर परिषद के प्रशासक सचिन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ निकलसन रोड पर चल रहे सड़क निर्माण और र्स्ट्राम वाटर के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्य के तहत सड़क से मलबा उठवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सड़क पर सुबह व शाम के समय पानी का छिड़काव भी करवाएं। इस मौके पर चीफ इंजीनियर महिपाल, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, मंडल प्रधान राजीव डिंपल, सुरेन्द्र तिवारी, बीएस बिन्द्रा, कमल किशोर जैन, साहिल अग्रवाल, हैप्पी धीर मौजूद रहे।
मल्टी लेवल पार्किंग के कार्य की भी की जांच
नगर परिषद प्रशासक ने मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को कार्य जल्द करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य को समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें। यदि कहीं पर भी कमी मिलती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चीफ इंजीनियर को सभी निर्माण कार्यों के तहत एक्शन प्लान बनाने और हर सप्ताह निर्माण कार्यों से संबंधित रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। मल्टी लेवल पार्किंग का कार्य कर रहे ठेकेदार ने मई के अंत तक इस कार्य को पूरा करने बारे नगर परिषद प्रशासक को आश्वस्त किया। इसी प्रकार ब्रिज ओवर नाला 12 क्रास रोड का भी निरीक्षण करते हुए कार्य की वास्तविकता जानी और कनिष्ठ अभियंता व को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को समय अवधि के तहत करवाना सुनिश्चित करें।