फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MPs reached the stage, MLA Nirmal was not there, Deependra called him

Ambala News: मंच पर पहुंचे सांसद, विधायक निर्मल नहीं, दीपेंद्र ने बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
MPs reached the stage, MLA Nirmal was not there, Deependra called him
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ रोड पर एक बैंक्वेट हाॅल में कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान शुरू किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आना था, लेकिन उनकी जगह लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

शहर विधायक निर्मल सिंह ने सांसद दीपेंद्र सिंह का स्वागत किया। इसके बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान मंच पर पहुंचे। मंच से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सबसे पहले विधायक निर्मल सिंह को इशारा से मंच पर आने के लिए कहा। साथ ही सांसद वरुण मुलाना ने भी उन्हें इशारा किया। मगर विधायक निर्मल सिंह ने हाथ जोड़ते हुए वहीं बैठे रहे। इसके बाद दीपेंद्र ने माइक से कहा कि सबसे पहले विधायक निर्मल सिंह मंच पर आ जाएं। इसके बाद निर्मल सिंह मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही विधायक निर्मल सिंह ने मुलाना विधायक पूजा, सांसद वरुण मुलाना और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने से पहले पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद निर्मल सिंह ने मतदाताओं ने भाजपा को मौका दिया है, लेकिन लोग खुश नहीं हैं। भाजपा पार्टी झूठी है। सरकार ने 15-15 लाख का हिसाब नहीं दिया। दो करोड़ नौकरी भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां इतनी खोखली हैं, जितनी एसवाईएल में बहने वाली नहर सूखी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार हरियाणा का पानी पंजाब के चरणों में बहा रही है, वह अब हरियाणा के हक पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। भाजपा का हर वादा सिर्फ भाषणों तक सीमित है, जमीन पर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि पानी पर सियासत करने वाली भाजपा अब खुद राजनीतिक प्यास से सूख रही है। यह सरकार न पानी बचा सकी, न भरोसा, और न ही संवैधानिक मर्यादा। चुपचाप पंजाब के आगे झुक जाने वाली सरकार को हरियाणा की जनता जल्द जवाब देगी।
दोहरी इंजन सरकार पर पंजाब कैसे भारी : सांसद
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की दोहरी इंजन सरकार पर पंजाब का एक ही इंजन भारी कैसे पड़ गया? अगर चंडीगढ़ वाला इंजन बंद है तो दिल्ली वाला इंजन पानी क्यों नहीं खींच पा रहा? उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर जैसे अहम मुद्दे पर भाजपा सरकार का ढुलमुल रवैया ही हरियाणा के किसानों की बदहाली का कारण बना है। हुड्डा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए कहा कि सभी सांसदो को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया जाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले साढ़े नौ साल से प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
गिराई जा रही संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा : उदयभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने संविधान की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को गिराया जा रहा है और नफरत की राजनीति का बोलबाला है। आज वही लोग संविधान की दुहाई दे रहे हैं, जिन्होंने कभी इसकी प्रतियां जलाई थीं। उदयभान ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से सबको बराबरी का अधिकार दिया। आज उसी की मूल भावना को कुचला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जनता को जागरूक कर इस तानाशाही सोच के खिलाफ खड़ा करेगी।

सांसद वरुण मुलाना ने भी मंच पर संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इस अवसर पर जनसभा में मुख्य रूप से विधायक पूजा चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, ब्रह्मपाल राणा, अशोक मेहता, जाकिर हुसैन, ईश्वर सिंह सांगवान, मक्खन सिंह लबाना, गुरदेव सिंह गरनाला और राजविंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed