फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MPs Ratan Lal Kataria and Naib Saini claimed victory of BJP in five states

सांसद रतन लाल कटारिया व नायब सैनी ने पांच राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
MPs Ratan Lal Kataria and Naib Saini claimed victory of BJP in five states
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद रतन लाल कटारिया तथा सांसद नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं से बातचीत ? - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया और सांसद नायब सिंह सैनी ने पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त हुआ है। देश ने प्रगति के नए आयाम को छुआ है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर माजरा में कार्यकर्ताओं से बातचीत में सांसद रतन लाल कटारिया व सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब आदि में चुनाव प्रचार के दौरान महसूस किया कि जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश है। विपक्ष के अनर्गल प्रचार के बावजूद जनता भाजपा को सफल बनाने का मन बना चुकी है। कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा कई क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों को राह दिखाने का काम कर रहा है। हरियाणा की नीतियों एवं योजनाओं का अन्य प्रदेश अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दें। इस अवसर पर सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नरेंद्र राणा कुराली, मारकंडा मंडल प्रधान जसविंद्र सिंह बख्तुआ, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुर्जर धनाना, अश्वनी अग्रवाल, सैनी सभा के प्रधान केहर सिंह सैनी, बंगाली राम डेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed