फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mourning the death of actor Dharmendra, fans said whistles were blowing on his entry in theaters

Ambala News: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक, प्रशंसक बोले सिनेमाघरों में उनकी एंट्री पर बजती थी सीटियां

Tue, 25 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mourning the death of actor Dharmendra, fans said whistles were blowing on his entry in theaters
चंडीगढ़ ​स्थित निजी होटल में अ​भिनेता धर्मेद्र के पीछे नवीन गुलाटी। फाइल फोटो, स्वयं - फोटो : credit
अंबाला। अभिनेता धर्मेंद्र के सोमवार को निधन के समाचार से अंबाला में भी उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई। सभी अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी यादों को साझा करते दिखाई दिए। पंजाबी बेल्ट होने के कारण भी अभिनेता धर्मेंद्र से यहां के लाेगों का विशेष लगाव था। लोगों ने बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र की जब फिल्म आती थी तो सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतार लग जाती थी। कई मशहूर फिल्में तो दो-दो महीनों तक लोगों ने देखी। इसके बाद टेलीविजन के जमाने में भी लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया।
विज्ञापन



अभिनेता धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना दुखद
अंबाला म्यूजिकल क्लब के चेयरमैन नवीन गुलाटी ने बताया कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसक दुखी हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता धर्मेन्द्र पंजाबियों की आन बान और शान थे। करीब नौ साल पहले वह चंडीगढ़ स्थित एक कार्यक्रम में गए थे जहां पर धर्मेंद्र से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म जब आती थी तो सिनेमा घरों में मारामारी जैसी स्थिति हो जाती थी। परिवार के साथ उनकी फिल्में लोग देखने जाते थे। वह खुद शोले जैसी फिल्म को दर्जनों बाद देख चुके हैं। उनके निधन का कला क्षेत्र ही नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों का काफी दुख है। अभिनेता ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे कॅरिअर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। वर्ष 1997 में फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र ऐसे अभिनेता थे, जब उनकी एंट्री पर्दे पर होती थी तो सीटियां बज उठती थीं।
विज्ञापन



दो साल देओल परिवार की शादी में दी थी सेवाएं

अंबाला में अनिल जी चाट वालों की मुलाकात भी देओल परिवार से दो वर्ष पहले ही हुई थी। कंपनी के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि दो वर्ष पहले अभिनेता धर्मेंद्र के पोते की शादी में उन्हें केटरिंग का काम मिला था। इसके लिए वह मुंबई गए थे। तीन दिन तक शादियों की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता धर्मेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों से हुई। सभी ने उनकी बनाई चाट की तारीफ की। इस शादी की यादें उन्होंने अपनी दुकान पर भी प्रदर्शित की हैं। उन्होंने बताया कि वह निजी तौर पर अभिनेता धर्मेंद्र के काफी बड़े प्रशंसक हैं। उनकी फिल्मों और उनमें उनकी अदाकारी को परिजनों के साथ थिएटर में देखने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित निजी होटल में अभिनेता धर्मेद्र के पीछे नवीन गुलाटी। फाइल फोटो, स्वयं

चंडीगढ़ स्थित निजी होटल में अभिनेता धर्मेद्र के पीछे नवीन गुलाटी। फाइल फोटो, स्वयं- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed