{"_id":"5fc945c98ebc3e9bb744d5a4","slug":"motivation-ambala-news-knl52970617","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अंबाला की गूगल गर्ल शानवी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अंबाला की गूगल गर्ल शानवी का नाम
विज्ञापन
Motivation
- फोटो : Ambala
अंबाला। गूगल गर्ल से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली अंबाला शहर के सेक्टर-10 निवासी शानवी का नाम अब इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के अंदर सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। महज पांच साल की उम्र में सामान्य ज्ञान से लेकर राजनीतिक, ज्योग्राफी, सौर मंडलों की इतना ज्ञान कि चंद सेकेंडों में ही वह जवाब दे देती है। इसको देखते हुए शानवी का नाम दर्ज हो गया है।
यह प्रमाण पत्र शानवी को 2 दिसंबर केे मिला। इस उपलब्धि पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि अंबाला में जो भी इस बच्ची को देखता है तो गूगल गर्ल के नाम से पुकारने लगता है। हालांकि पहले परिजनों को बच्ची के इस टेेलेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन कोरोना काल के बीच लॉकडाउन में बच्ची के ज्ञान को देखकर वह खुद हैरान थे। परिजनों को नहीं पता कि आखिर इतनी छोटी उम्र में कैसे वह देशभर का ज्ञान रखती है। यही कारण है कि आज तक वह बच्ची के टेलेंट का पता लगाने के लिए अपने शहर से बाहर ही नहीं निकल सके।
पहली कक्षा की छात्रा शानवी को 195 देश की राजधानी याद
गांव के सोंडा स्कूल में पड़ने वाली शानवी को सामान्य ज्ञान व सौर मंडल ही नहीं बल्कि 195 देशों की राजधानी के बारे में पूरी जानकारी है। यहां तक कि उसे कुछ भी पढ़ने के लिए दिया जाता है तो वो कुछ ही समय में ही पूरी तरह से जहन में बैठा लेती है। पिता प्रकाश गिल ने बताया कि वह खुद सौंडा के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। कई सवालों में जवाबों में भले ही वह अटक जाए, लेकिन बच्ची जवाब देने से पीछे नहीं हटती। शानवी के सवालों का सरपट जवाब देते की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छा रही है। वह बड़े होकर आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती है।