फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother left her two month old daughter at the station on the pretext of going to the toilet

Ambala News: शौच का बहाना बनाकर दो माह की बच्ची को स्टेशन पर छोड़ गई मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mother left her two month old daughter at the station on the pretext of going to the toilet
अंबाला। मां की ममता को शर्मसार करते हुए एक मां अपनी दो माह की बच्ची को छावनी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चली गई। स्टेशन के मुख्यद्वार पर बच्ची को अकेला रोता देखकर बिहार जाने वाले एक दंपती ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी के मुख्य सिपाही ओमबीर महिला कर्मचारी को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची काे संरक्षण में लिया। उन्होंने महिला की तलाश में स्टेशन पर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन बच्ची की मां कहीं नजर नहीं आई। जीआरपी बच्ची को थाने लेकर आई और उसे पहले दूध पिलाया इसके बाद मां की तलाश में स्टेशन पर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, लेकिन बच्ची को स्टेशन पर छोड़ने वाली महिला कहीं नजर नहीं आई। बच्ची को सीडब्लयूसी के निर्देशानुसार नारायणगढ़ के शिशु निकेतन में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


भीड़ के बीच सुनाई दी बच्ची की आवाज
बिहार निवासी पवन व उसकी पत्नी बबीता ने बताया कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए मंगलवार रात को छावनी रेलवे स्टेशन पर आए थे। इस दौरान मुख्य गेट पर काफी भीड़ थी तो वह ट्रेन के इंतजार में एक कोने में बैठ गए। इस दौरान एक महिला आई और बच्ची को साथ लेकर उनके पास बैठ गई। महिला ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। कुछ देर बैठने के बाद महिला बोली कि उसे शौच के लिए जाना है और वह बच्ची को फर्श पर छोड़कर चली गई, लेकिन एक-डेढ़ घंटे तक जब महिला बच्ची को लेने नहीं आई तो पूछताछ केंद्र पर इसकी उद्घोषणा करवाई गई, लेकिन इसके बाद भी बच्ची की मां नहीं आई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


बच्ची दो माह की थी। इसलिए सीडब्लयूसी के निर्देशानुसार पहले बच्ची का मेडिकल करवाया गया, इसके बाद बच्ची को दूध पिलाया गया और फिर बच्ची को सुरक्षित नारायणगढ़ के शिशु निकेतन में छोड़ दिया गया। बच्ची के संबंध में डीडीआर काटी गई है और परिजनों की तलाश के लिए नजदीकी थानों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगिंदर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed