फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother-in-law brutally beaten to grab the house

Ambala News: मकान हड़पने के लिए सास को बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law brutally beaten to grab the house
अंबाला। मकान हड़पने की नीयत से बहू द्वारा अपनी सास को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बहू ममता, पिता सुभाष सिंह व उसके भाई नवदीप, हिमांशु व शरद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेश नगर के पारस नगर निवासी 72 वर्षीय राजकुमारी ने बताया कि पति आर्मी में थे जिनकी नौकरी के दौरान मृत्यु हो गई थी। एक पुत्र राजीव कुमार व एक लड़की रीना हैं, दोनों शादीशुदा हैं। लड़का राजीव कुमार की ममता कुमारी के साथ 2012 में शादी हुई थी। आरोप लगाया कि बहू अपने पिता व उपरोक्त तीनों भाई के उकसाने पर जान से मारने की नीयत से कई बार मारपीट व चोटें मार चुकी है। रिहायशी मकान मेरे ही नाम पर है और पुत्र झारखंड में नौकरी करता है और ज्यादातर वहीं रहता है। बहू व उसके भाई व पिता आपस में मिलकर और फोन पर एक दूसरे से संपर्क बनाकर बहुत परेशान व तंग करते हैं। वे मकान में जबरदस्ती रहकर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। बहू मारपीट करके कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर देती है। 11 मार्च को बहू ममता ने मकान उसके नाम करवाने के लिए दबाव बनाया। जब ऐसा करने से मना किया तो ममता ने डंडे व मुक्के से मेरी नाक पर चोटें मारी।
विज्ञापन


जान से मारने का किया प्रयास
बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से मेरा गला पकड़कर सिर व मुंह दीवार में टकराया व अलमारी के पल्लों में दबाया। जिससे नाक में चोटें आई और खून बहने लगा। रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी सचिन कुमार ने आकर बचाया और बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सीटी स्कैन के लिए सिटी रेफर कर दिया था। बाद में वह बहू व उसके भाईयों सहित पिता ने 13 मार्च को धमकी दी कि या तो मकान ममता के नाम कर दो नहीं तो ऐसे ही मारपीट करके खत्म कर देंगे। यदि मारपीट की सूचना पुलिस को दी तो जान से मार देंगे। डर के कारण वह उस समय पुलिस को शिकायत नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed