फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother and son shown as government employees in PPP, ration card cancelled

Ambala News: पीपीपी में मां-बेटे को दिखाया सरकारी कर्मचारी, राशन कार्ड कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and son shown as government employees in PPP, ration card cancelled
दिप्पी
- परिवार पहचान पत्र संबंधी शिकायतें दूर कराने के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में लोगों की कई समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। एक मामला बुधवार को आया जिसमें करधान निवासी महिला के बेटे को पीपीपी के रिकॉर्ड में सरकारी कर्मचारी दिखा दिया, जिससे उनका राशन कार्ड कट गया। जबकि महिला के अनुसार उनका बेटा किसी फैक्ट्री में काम करता है। परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ने से अब परिवार का नया राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। ऐसे मामले रोजाना छावनी के नगर परिषद कार्यालय में बने क्रिड में आ रहे हैं।
यहां लोग बढ़ी आय को कम करवाने, पीपीपी को अलग करवाने, बीपीएल राशन कार्ड को ठीक करवाने और नई पीपीपी बनाने के लिए लोग तीन महीने से नगर परिषद कैंट के क्रिड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों के परिवार पहचान पत्र में किसी तरह के काम नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कम नहीं हो रही आय
बब्याल निवासी सुभाष ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय 2 लाख 60 हजार की गई है। जबकि परिवार के सभी सदस्यों की आय मिलाकर एक लाख 80 हजार से ज्यादा नहीं है। इसके कारण उनका राशन कार्ड कट गया है। वह कई दिनों से आय कम करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने बाद भी नहीं लगी पेंशन
लाल कुर्ती निवासी महिला प्रवीण ने बताया कि छह महीने पहले उनके पति की मृत्यु हो गई और अब तक उनकी विधवा पेंशन नहीं लगी हैं। उनके परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 70 हजार रुपये है। इस कारण उनकी पेंशन नहीं लग रही है। वह कभी नगर परिषद तो कभी उपमंडल भवन पेंशन कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है

अब नहीं बन पा रहा राशन कार्ड
करधान निवासी दिप्पी ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में उन्हें और उनके बेटे को सरकारी कर्मचारी दिखा दिया गया जिसके कारण अचानक उनकी आय बढ़ गई और उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। मुश्किल से दोनों की सरकारी नौकरी हटवा दी है लेकिन अब राशन कार्ड नहीं बन रहा है।


नहीं बन पाया नया पीपीपी
सेवा समिति निवासी सुभाष ने बताया कि उनके बेटे रोहन ने कॉलेज में दाखिला लेना है। इसके लिए उन्हें परिवार पहचान पत्र की जरूरत है। उनका परिवार पहचान पत्र नहीं बना है। उन्होंने नया परिवार पहचान पत्र बनवाना है जो बन नहीं रहा है।


अभी परिवार पहचान पत्र में आय कम नहीं हो रही है, जिनके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड हैं वह अपने परिवार के साथ नई पीपीपी बनवा सकते हैं। बिना वोटर कार्ड के पीपीपी नहीं बनेगी।
- सीमा, इंचार्ज, क्रिड विभाग, नगर परिषद अंबाला सदर

दिप्पी

दिप्पी

दिप्पी

दिप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed