फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Most trains are 10 percent late on time

Ambala News: अधिकतर ट्रेनें समय पर 10 फीसद लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Most trains are 10 percent late on time
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर खड़ी ट्रेन। संवाद
अंबाला। अंबाला रेल मंडल में 90 फीसद ट्रेनों का संचालन समय पर 10 फीसद देरी से चल रही हैं। अब देरी के कारणों का अवलोकन शुरू हो गया है। ट्रेनों के समय पर संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो, ऐसे निर्देश अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने स्टेशन अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों का कारण चेन खींचना और ब्लॉक हैं। इस दौरान संरक्षा और सुरक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन

तीन माह में 39 बार खींची चेन
तीन माह में अंबाला कैंट स्टेशन पर 35 चेन खींची गई। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट पर भी मामले दर्ज किए हैं। कुछ मामलों के आरोपी पकड़े भी गए हैं तो कुछ की तलाश की जा रही है। जुलाई माह में 10, अगस्त में 15 और सितंबर माह में 14 चैन पुलिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

350 ट्रेनों का होता है संचालन
उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट है। यहां से रोजाना लगभग 350 ट्रेनों का आवागमन होता है। इसमें लगभग 270 ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस हैं, वहीं 80 के करीब मालगाड़ियां हैं जोकि अभी स्टेशन से होकर निकलती हैं, क्योंकि डीएफसीसी आईएल कॉरिडोर का कार्य अभी लंबित है।

वर्जन
ट्रेनों का सुरक्षित और समय पर संचालन हो, इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों की मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर भी होती है और रेलवे बोर्ड से बैठक के दौरान भी इस पर विस्तार से चर्चा होती है। इसलिए हमारा उद्देश्य है कि समय पर ट्रेनों का आवागमन हो और यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed