फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More then 1000 patient came in Ambala civil hospital OPD for treatment

Ambala: सिविल अस्पताल में लगी लंबी लाइन, OPD में पहुंचे 1000 से अधिक मरीज

Mon, 21 Apr 2025 01:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

सोमवार को सिविल अस्पताल अंबाला में 1000 से अधिक मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान ओपीडी में लंबी कतारें देखने को मिली।  सुबह 7 बजे से मरीज अस्पताल पहुंचने लग गए। घंटों लाइनों में खड़ा रहने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
More then 1000 patient came in Ambala civil hospital OPD for treatment
अंबाला सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी सेवाएं शुरू हुईं। सोमवार को 1000 से अधिक मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर संजीव गोयल के छावनी वापस जाने के कारण डॉक्टर विशाल की ओपीडी में लंबी कतार दिखाई दी। दरअसल नागरिक अस्पताल में डॉक्टर अर्पिता 2 महीने तक छुट्टी पर हैं।  इसके चलते डॉक्टर संजीव गोयल छावनी से अपनी सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. अर्पिता सांस संबंधी व पेट संबंधी बीमारियों की जांच करती हैं। उनके स्थान पर डॉक्टर संजीव गोयल ही इन मरीजों को देख रहे थे। वहीं, लाइनों में लगे मरीजों ने बताया वे सुबह 7 बजे उपचार के लिए अस्पताल में आए थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद 11 बजे तक दवा मिल पाई जिससे सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग मरीजों को उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed