फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   More than 84 percent voting in CM Nayab Saini's native village Mirzapur Majra

Ambala News: सीएम नायब सैनी के पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा में 84 प्रतिशत से अधिक मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
More than 84 percent voting in CM Nayab Saini's native village Mirzapur Majra
अंबाला। लोस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी के विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ में भले ही मतदान पिछले वर्ष की तुलना में करीब पांच प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन उनके पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा में लोगों ने जमकर मतदान किया है। यहां 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। विदित हो कि नारायणगढ़ विधानसभा में 2019 में 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इसबार 69.6 प्रतिशत ही रहा है।
विज्ञापन


अंबाला लोकसभा अंतर्गत नौ विधानसभाएं हैं। इनमें कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुलाना, साढौरा, जगाधरी और यमुनानगर शामिल हैं। यहां पिछले चुनाव में सबसे अधिक मतदान साढौरा में 79.25 प्रतिशत हुआ है। इस बार भी मतदान में साढौरा आगे रहा है, हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में कम मतदान 74.9 हुआ है। अन्य सभी विधानसभाओं में भी मतदान प्रतिशत गिरा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गांव मिर्जापुर माजरा में एक हजार के करीब मतदाता हैं। जिनमें 846 मतदाताओं ने मतदान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार अब विधानसभावार मतदान की समीक्षा की जा रही है। साथ ही बड़े अंतर से भाजपा की जीत के भी दावे किए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं का दावा कितना सच साबित होगा, यह चार जून की मतगणना से ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed