{"_id":"68571de1dfad3fd304015a95","slug":"more-than-15-thousand-people-did-yoga-together-in-twin-city-ambala-news-c-36-1-ame1006-144813-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्विनसिटी में 15 हजार से अधिक लोगों ने एकसाथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्विनसिटी में 15 हजार से अधिक लोगों ने एकसाथ किया योग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ट्विनसिटी में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से जिलेभर में सभी खडों पर 121 स्थानों पर 15 हजार से अधिक लोगों ने योग किया। जिलास्तर पर सेक्टर 10 के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया।
यहां पर दो हजार लोगों ने योग किया। स्टेडियम में पहुंचे लोगों ने दो बार योग अभ्यास किया। पहले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के अनुसार योग करवाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रसारण दिखाया। सुबह साढ़े सात बजे से प्रोटोकॉल के तहत योग कराए गए।
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने भी योग किया और लोगों को योग से जुड़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी सनातन विदा और धरोहर है। योग मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने का काम करता है। रोजमर्रा की जिंदगी में हमें योग को शामिल करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने लगभग 10 साल पहले यूएनओ में योग मनाने का प्रस्ताव रखा था। आज 180 से ज्यादा देशों ने इसे स्वीकारा है और अब जल, थल, नभ में इसे मनाने का काम किया जा रहा है। वहीं, बराड़ा, साहा, नारायणगढ़, शहजादपुर, अंबाला कैंट में भी योग शिविर प्रशासन ने आयोजित कराए।
ये रहा योग का शेड्यूल
भारतीय योग संस्थान से विशाल वर्मा व योग शिक्षिका नीरू अग्रवाल व उनके साथ टीम में शामिल अन्य ने योग प्रोटोकॉल के तहत योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई। इस दौरान भसतृका, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम के साथ-साथ मंडूकआसन, सलभआसन, वृक्षासन, दंडासन और वज्रासन के साथ-साथ अन्य योग की क्रियाएं करवाई।
संस्थाओं का रहा सहयोग
कार्यक्रम में जिला स्तर पर भारतीय योग संस्थान के 500, पतंजलि योग पीठ के 1000 सदस्य, इसके अलावा अन्य संस्थाओं के भी 200 सदस्य शामिल रहे। रोजाना आयुष विभाग की ओर से प्रत्येक विभाग के साथ अलग-अलग स्थानों पर 2500 लोगों ने अभ्यास किया। जिला में अभी तक तीन लाख 15 हजार लोगों ने योग अभ्यास किया है।