फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monsoon will arrive in Haryana on time, more than normal rainfall expected; now effect of wind will increase

राहत के आसार: हरियाणा में समय से दस्तक देगा मानसून, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना; अब हवा का प्रभाव बढ़ेगा

Fri, 21 Jun 2024 10:34 AM IST
नवीन दलाल वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 10:34 AM IST
सार

पिछले वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून में हरियाणा में 421.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जोकि सामान्य वर्षा से 2 प्रतिशत कम रही थी। इसमें सबसे कम वर्षा फतेहाबाद, हिसार और जींद में हुई थी। वहीं सबसे अधिक वर्षा कुरुक्षेत्र में हुई थी।

विज्ञापन
Monsoon will arrive in Haryana on time, more than normal rainfall expected; now effect of wind will increase
बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून के इस बार हरियाणा में समय से आने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून का पैटर्न अभी तक अपने समय से चल रहा है। हरियाणा में मानसून की बारिश 3 जुलाई तक आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव व बंगाल की खाड़ी से आईं मानसूनी हवा के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के मौसम में परिवर्तन आया है और कई जगह बारिश हुई है। कल भी इन हवाओं का प्रभाव दिखाई देगा।

विज्ञापन


22 के बाद से 26 जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके बाद से फिर मानसूनी हवा का प्रभाव बढ़ेगा और मौसम में परिवर्तन आएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून में हरियाणा में 421.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जोकि सामान्य वर्षा से 2 प्रतिशत कम रही थी। इसमें सबसे कम वर्षा फतेहाबाद, हिसार और जींद में हुई थी। वहीं सबसे अधिक वर्षा कुरुक्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन


पिछली बार 28 जून के पास आयी थी प्री मानसून की बारिश
पिछले वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून आने से पहले प्री मानसून की बारिश 28 जून के पास आई थी। वहीं मानसून 3 जुलाई के आसपास आया था। ऐसे में इस बार मानसून समय से है जो मौसम वैज्ञानिकों को कुछ संतोष दे रहा है। गौरतलब है कि जून के आखिरी सप्ताह व जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में प्री-मानसून और मानसून दस्तक दे देता है। जबकि 25 सितंबर तक मानसून की वापसी हो जाती है। पिछली बार भी मानसून आने में अधिक देरी नहीं हुई थी। इस बार मानसून में सामान्य से अधिक बारिश आने की संभावना है। ऐसे में किसानों के लिए खुशखबरी है कि बारिश से उनकी फसलों काे अच्छी पैदावार देने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
अभी मानसूनी हवा व पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बारिश आई थी। अब 26 जून के बाद से फिर से प्री मानसूनी हवा सक्रिय होंगी। 28 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून आने की संभावना है । -डॉ मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed