{"_id":"6817b9db6691fead6c0edf26","slug":"monsoon-preparations-incomplete-major-drains-will-bring-trouble-ambala-news-c-36-1-amb1001-142075-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानसून की तैयारी अधूर, प्रमुख नाले लाएंगे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानसून की तैयारी अधूर, प्रमुख नाले लाएंगे मुसीबत
विज्ञापन
अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्र रामनगर के मुख्य नाले में गंदगी। संवाद
- फोटो : संवाद
अंबाला। मानसून से पहले नगर परिषद की अधूरी तैयारियां अंबाला छावनी के निवासियों के लिए कहर बरपा सकती हैं। मुख्य नालों का अधूरा निर्माण इसका सबसे बड़ा कारण बनेगा। यह हालात कबाड़ी बाजार के साथ-साथ 12 क्राॅस रोड पर निर्माणाधीन नाले को देखकर लगाया जा सकता है।
दोनों प्रमुख नालों में मलबा अटा है। इस कारण इन दोनों प्रमुख नालों की सफाई भी नहीं हो पा रही। वहीं, हाथीखाना मंदिर से महाराज ढाबे तक नाले का निर्माण भी अधूरा है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो फिर छावनी के रिहायशी क्षेत्रों को एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं गली-मोहल्लों की अधिकांश नालियां क्षेत्र के बढ़े नालों से नहीं जुड़ी हैं। इसलिए पानी की निकासी का उचित प्रबंध भी लोगों के गले की फांस बनेगा।
रामनगर : नहीं होती नाले की सफाई
रिहायशी क्षेत्रों की छोटी नालियों का पानी बढ़े नाले तक पहुंचाने के लिए कोई भी प्रबंध नगर परिषद ने नहीं किया है। रामनगर का प्रमुख नाला इसकी सच्चाई बयां कर रहा है। इस नाले से अधिकतर क्षेत्रों की नालियां नहीं हैं। जबकि नाले के हालात देखकर लगता है कि बरसों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। इस नाले के ऊपर बनी पुलिया की हालात तो हादसे को न्योता दे रही है। लगता है कि नगर परिषद इसी का इंतजार कर रहा है। अगर गलती से कोई इस नाले में गिर जाए तो उसका बचना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विजय रत्न चौक के पास का नाला
विजयरत्न चौक के पास प्रमुख नाला भी गंदगी से अटा है। इसमें से आजतक गाद नहीं निकाली गई। नाले के आसपास पाॅलीथिन और गंदगी को ढेर लगा है। अगर बारिश आई तो यह पूरा मलबा नाले को बंद करने का प्रमुख कारण बन जाएगा।
कबाड़ी बाजार : एक वर्ष से पुलिया निर्माण
लगभग एक वर्ष से कबाड़ी बाजार के नाले के ऊपर पुलिया का निर्माण चल रहा है। कैबिनेट मंत्री की चेतावनी के बाद भी नाले का निर्माण अभी भी अधूरा है। आधे हिस्से पर अभी भी कछुआ गति से काम चल रहा है। वहीं नाले के नीचे मिट्टी और गाद का भंडार लगा हुआ है जोकि पानी निकासी में अवरोधक बनेगा।
क्रॉस रोड 12 : निर्माण की बाट
महाराज ढाबे से सेवा समिति स्कूल की तरफ जाने वाला 12 क्राॅस रोड का नाला भी निर्माण की बाट जोह रहा है। लगभग पांच वर्ष पूर्व शुरू इस नाले का निर्माण अभी भी अधर में है। बारिश के दिनों में छावनी से पानी की निकासी के लिए यह नाला सबसे उपयोगी है जोकि रेलवे के क्षेत्र से होता हुआ आगे उगाड़ा-बाड़ा गांव की तरफ जाता है। लेकिन इसके हालात भी बद से बदतर हैं।
फोटो खींच लूट रहे वाहवाही
दयालबाग के पास नाले की सफाई करवाकर स्थानीय पार्षद वाहवाही लूट रहे हैं लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि अगर इस नाले से पानी को समेटने वाला प्रमुख नाला ही गंदगी और गाद से अटा है तो फिर इस नाले की सफाई का कोई मतलब नहीं रह जाता। बारिश के दिनों में इन्ही नालों का पानी गलियों में नजर आएगा।
वर्जन
सभी प्रमुख नालों सहित रिहायशी क्षेत्रों के नालों की सफाई को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कबाड़ी बाजार और 12 क्रॉस रोड पर निर्माण के चलते कुछ काम लंबित है। हालांकि इन नालों को भी समुचित तरीके से साफ करने के निर्देश सफाई निरीक्षक को दिए गए हैं।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नगर परिषद अंबाला सदर।

अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्र रामनगर के मुख्य नाले में गंदगी। संवाद- फोटो : संवाद