फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monkeys attack shopkeeper, seriously injured

Ambala News: बंदरों का दुकानदार पर हमला, गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attack shopkeeper, seriously injured
बराड़ा में बंदर के हमले से घायल दुकानदार दीपक गोयल। संवाद - फोटो : संवाद
बराड़ा। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास बंदरों के झुंड ने दुकानदार दीपक गोयल पर हमला कर दिया। इस हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मुलाना के एमएम अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन व गंभीर चोटों के चलते अंबाला के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना से व्यापारियों में भारी रोष है। दुकानदार शुभम, हरीश और अमित ने बताया कि बाजार में करीब 100 बंदरों का झुंड हर समय उत्पात मचाता रहता है। ये सिर्फ सामान का नुकसान नहीं करते हैं बल्कि ग्राहकों पर भी झपट रहे हैं। कुछ दिन पहले अस्पताल आई एक किशोरी और एक कार चालक पर भी हमला हो चुका है।
विज्ञापन

रेलवे रोड, बैंक रोड और सब्जी मंडी इलाके में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि युवा तो भागकर जान बचा लेते हैं लेकिन बुजुर्गों और बच्चों के लिए इन बंदरों से बचना नामुमकिन हो गया है। डर के मारे बच्चों का गलियों में खेलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed