फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Monica, who missed a medal in swimming, won her heart with passion

Ambala News: तैराकी में पदक से चूकी मोनिका पर जज्बे से जीत लिया दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Monica, who missed a medal in swimming, won her heart with passion
अंशु शर्मा
विज्ञापन




अंबाला। खेल महाकुंभ के तहत तैराकी में 50 मीटर फ्री स्टाइल की प्रतियोगिता में सीधी बाजू से दिव्यांग भिवानी निवासी मोनिका ने सामान्य खिलाड़ियों को चुनौती दी। यह नजारा देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक दंग रह गए। हालांकि मोनिका प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं हासिल कर सकी लेकिन उसकी खेल के प्रति जज्बे ने सबका दिल जीत लिया।



भिवानी निवासी मोनिका के 2012-13 में 11 हजार वोल्टेज की तारों से करंट लगने पर सीधी बाजू के आधे हिस्से को काटना पड़ गया था। ऐसे में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिर खेलना शुरू किया और अब मोनिका पैरा में शूटिंग, वाॅलीबॉल, लॉनबॉल्स की नेशनल लैवल की खिलाड़ी है।
विज्ञापन




इसके अलावा वह पशु पालन विभाग भिवानी में पशु सहायक के पद पर कार्यरत है। मोनिका ने बताया कि लॉनबॉल्स के दौरान उनकी बाजू की हड्डी में चोट लग गई थी। यही कारण था कि उन्होंने लॉनबॉल्स को छोड़ दिया था। करीब सात माह पहले ही तैराकी शुरू की थी। ऐसे में खेल महाकुंभ में आना किसी सपने के कम नहीं है। अगली बार वह पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और गोल्ड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल टीम इवेंट में झटका गोल्ड



मोनिका ने बताया कि वह शूटिंग की नेशनल लेवल की खिलाड़ी है। वाॅलीबॉल व लॉनबॉल्स करती थी लेकिन करीब तीन माह पहले ही शूटिंग भी शुरू की थी। राइफल 10 मीटर के लिए वह दिल्ली में एक से पांच नवंबर को हुई पैरा नेशनल गेम्स में उतरी थी और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल झटका था। इसके अलावा छह से 10 नवंबर तक वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी ट्रायल हुए थे और उसमें भी हिस्सा रही है। जिसका परिणाम अभी आना है। मोनिका ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन हैं। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed