फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Molestation accused attempted suicide in police station, noose with shoelaces

छेडछाड़ के आरोपी ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास, जूते के फीते से लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Molestation accused attempted suicide in police station, noose with shoelaces
छेड़छाड़, मारपीट और दुराचार के मामले में नामजद आरोपी ने बुधवार को अंबाला छावनी के थाना पड़ाव में जूते के फीते से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन- फानन में सिपाही ने ब्लेड से फीते को काटा और उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में ही आत्महत्या का प्रयास करने के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई होमगार्ड के जवान राजकुुमार की शिकायत पर की।
विज्ञापन

होमगार्ड के जवान राजकुुमार ने शिकायत में बताया कि थाने में बंद आरोपी सुंदर नगर निवासी अखिल कुमार ने उसे सुबह 6 बजे शौच जाने के लिए बोला। जैसे ही शौचालय के पास पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ देर तक जब आरोपी बाहर नहीं आया तो होमगार्ड के जवान को शक हुआ तो उसने दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई आवाज न आई तो वह तुरंत सीनियर अधिकारी के पास पहुंचा और उसे अपने संग लेकर आया। जहां सिपाही मनोज व होमगार्ड ने धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। आरोपी ने जूते के फीते से ही फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन

-------
17 मार्च को आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
राजकुुमार ने बताया था कि सुंदर नगर निवासी अखिल पर पहले ही 17 मार्च को थाना पड़ाव में ही केस दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और दुराचार हुआ था। उसी आरोप में पुलिस ने आरोपी को 22 मार्च को गिरफ्तार किया था और उसे हवालात में बंद कर रखा था। सुबह 6 बजे शौच जाने के लिए बोला था। इस दौरान आरोपी ने जूते पहन रखे थे इसलिए शौचालय में कब फीते निकालकर फंदा बना लिया, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
महिला की शिकायत पर पहले ही आरोपी आखिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। एक दिन पहले ही आरोपी को हवालात में बंद किया था। शौचालय में अचानक उसने फंदा लगाने का प्रयास किया। अब आरोपी पूरी तरह से ठीक है। आत्महत्या करने पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
सतिंद्र कुमार इंस्पेक्टर कार्यवाहक थाना प्रभारी पड़ाव
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed