फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohra players dominate the race

Ambala News: दौड़ में मोहड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Mohra players dominate the race
अंबाला सिटी। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम और तुलसी पब्लिक स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन किया। दूसरे दिन आयुवर्ग-17 और 19 के एथलेटिक्स मुकाबले कराए।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतवीर सैनी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर की प्रधानाचार्य वीना भगानिया पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनको प्रोत्साहित किया। इन खेल को करवाने में सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, डीपीई मलकीत सिंह, डीपीई गुरदेव सिंह, प्रवक्ता मोहित, रमनजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, बिंटू कुमार, राजिंद्र कुमार, रितु रानी, मोनिका, नवनीत, संतोष, गुरप्रीत कौर, राजवंत कौर, पूनम और दीपिका उपस्थित रहे। इन खेलों का आयोजन डीपीई खंड अंबाला वन ओंकार सिंह की देखरेख में करवाया गया। इस अवसर पर नेहा पुंज, संगीता बजाज, रोहित और सुखजिंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो : आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा से विशाल प्रथम, आयुवर्ग-19 राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा से मनीष, तुलसी पब्लिक स्कूल से अंश द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो : आयुवर्ग-17 में राजकीय मिडिल स्कूल नसीरपुर से बिट्टू कुमार प्रथम, एसजीएन चौड़मस्तपुर स्कूल से नवजोत सिंह द्वितीय। आयुवर्ग-19 में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल से राजवीर प्रथम, तुलसी पब्लिक स्कूल से वंश द्वितीय।
शॉट पुट : आयुवर्ग-17 में द स्कॉलर से नवजोत सिंह प्रथम, तुलसी पब्लिक स्कूल मनकीरत सिंह ने द्वितीय। आयुवर्ग-19 में द स्कॉलर से जश्नप्रीत सिंह प्रथम, तुलसी पब्लिक स्कूल से अंशप्रीत सिंह द्वितीय।
100 मीटर दौड़ : आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा से यतिन प्रथम, द स्कॉलर से हरमन सिंह द्वितीय। आयुवर्ग-19 में द स्कॉलर से अंकित प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर से सूरज द्वितीय। 200 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा से यतिन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नन्योला से करन द्वितीय। आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा से तुषार प्रथम, द स्कॉलर से अंकित द्वितीय। 400 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा से यतिन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना से मयंक द्वितीय। आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा से तुषार प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल नसीरपुर से अजय द्वितीय। 800 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शाहपुर से भरत प्रथम, जीआरएसडी स्कूल से लविश द्वितीय रहे। आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा से तुषार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा से रितेश द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना से गगनदीप प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नन्योला से लवप्रीत द्वितीय। आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मोहड़ा से रितेश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना से हरविंद्र सिंह द्वितीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना से गगनदीप प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना से जसप्रीत सिंह द्वितीय। आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मोहड़ा से रितेश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना से हरविंद्र सिंह द्वितीय।
बेसबॉल : आयुवर्ग-17 में तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय। आयुवर्ग-19 में तुलसी पब्लिक स्कूल प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय।

वॉलीबॉल : आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना द्वितीय।
क्रिकेट : आयुवर्ग-19 में पुलिस डीएवी स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर द्वितीय।
लॉग जंप : आयुवर्ग-17 में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल से हर्षप्रीत प्रथम, पीएम श्री राजकीय स्कूल दुराना से ध्रुव द्वितीय। आयुवर्ग-19 में पीएम श्री राजकीय स्कूल दुराना नितिन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपरा से सलमान व राजकीय मिडिल स्कूल नसीरपुर से अजय द्वितीय।
ट्रिपल जंप : आयुवर्ग-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर अर्शप्रीत सिंह प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed