फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Modern restaurants will open in old railway coaches in the station premises

Ambala News: स्टेशन परिसर में रेलवे के पुराने कोचों में खुलेंगे आधुनिक रेस्टोरेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Modern restaurants will open in old railway coaches in the station premises
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। पुराने रेल कोचों को अब रेस्टोरेंट में तब्दील किया जाएगा। अंबाला रेल मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में रेल कोच रेस्टोरेंट अंबाला कैंट स्टेशन परिसर में खोला जाएगा। इसके बाद मंडल के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। रेल कोच की जगह का निर्धारण करने की जिम्मेदारी वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को सौंपी गई है। अंबाला में यह रेल कोच रेस्टाेरेंट मुख्य प्रवेशद्वार के नजदीक लगे भाप इंजन के साथ बनाया जा सकता है, हालांकि अभी इस पर विभागीय अधिकारियों की मोहर लगना बाकी है।
वर्ष 2019 में रेलवे द्वारा कंडम घोषित किए जा चुके पुराने कोच को रेस्टोरेंट में तब्दील करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से यह परियोजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी। उत्तर रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इसे शुरू कर दिया गया पर अंबाला रेल मंडल में इसे शुरू होने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट को तैयार करने के लिए पुराने एसी कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें वीडियो के जरिए देश के दर्शनीय स्थलों की जानकारी दी जाएगी, वहीं रेलवे स्टेशनों की प्रमुखता को भी दर्शाया जाएगा। रेस्टोरेंट में वाई-फाई की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। यहां यात्रियों के अलावा अन्य लोग भी लजीज व्यंजनों का स्वाद लें सकेंगे, वहीं इसमें बैठने पर किसी पांच सितारा होटल जैसा एहसास होगा। रेस्टोरेंट बाहर से रेल कोच जैसा दिखेगा, लेकिन अंदर से इसका स्वरूप बिल्कुल अलग और आधुनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
स्थानीय सहित यूरोपीय व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजनों के अलावा फास्ट फूड के भी परोसे जाएंगे। इसमें क्षेत्र के प्रमुख दुकानों की मिठाइयां भी उपलब्ध होंगी। रेस्टोरेंट में शाकाहारी, मांसाहारी और यूरोपीय देशों के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन तैयार करने के लिए अलग-अलग रसोई होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट की सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

-----------------------
रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना तैयार है। इसके लिए जगह का निर्धारण किया जा रहा है। जल्द ही ई ऑक्शन शुरू किया जाएगा। इच्छुक फर्म इसके इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। टेंडर होने के बाद रेलवे कोच को रेस्टोरेंट में तब्दील करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। वो ही इसका रख-रखाव भी करेगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed