फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Models presented at the Science and Mathematics Exhibition

Ambala News: विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में मॉडल किए पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Models presented at the Science and Mathematics Exhibition
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नवीन गुलाटी और प्राचार्य अमित अरोड़ा ने किया। इस दौरान उन्होंने महान वैज्ञानिक सीवी रमन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए विभिन्न नवाचारी मॉडल और शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को परिश्रमी, परोपकारी और पर्यावरण प्रेमी बनने का संदेश दिया। प्राचार्य अमित अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत हरित पादप भेंट कर किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में तार्किक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। विशिष्ट अतिथि चरणजीत सिंह सेठी और संजीव कुमार ने भी बच्चों के कौशल को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed