{"_id":"69c2f779511ef303570ed8ad","slug":"mobile-thief-arrested-five-smartphones-recovered-ambala-news-c-36-1-amb1001-160272-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मोबाइल चोर गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मोबाइल चोर गिरफ्तार, पांच स्मार्टफोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाता था निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के पांच चोरीशुदा टच-स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी के रूप में हुई है।
जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:15 बजे आरपीएफ टीम के इंचार्ज एसआई निर्मल सिंह अपनी टीम और जीआरपी के जवानों के साथ प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लुधियाना की तरफ से सीमेंट के बेंच पर बैठा एक युवक पुलिस टीम को देखकर यार्ड की तरफ भागने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
आरोपी को भेजा जेल
तलाशी लेने पर आरोपी की जेबों से विवो और ओप्पो कंपनी के पांच स्मार्टफोन बरामद हुए। जब पुलिस ने इन फोन के बिल या मालिक के बारे में पूछा तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि ये सभी फोन उसने स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में सो रहे यात्रियों की जेबों से चोरी किए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।