{"_id":"5f401c878ebc3e3cb75e57ef","slug":"mla-aseem-goyal-corona-possitive-ambala-news-knl41516781","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक असीम गोयल सहित 98 कोरोना के नए केस, अब तक 2961 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक असीम गोयल सहित 98 कोरोना के नए केस, अब तक 2961 हुए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद अब अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी। कहा कि शुरूआती लक्षण के बाद मैंने जांच करवाई तो कोरोना संक्रमित मिला। लेकिन मेरी तबीयत ठीक है। लेकिन एहतियात के तौर पर मैं हो क्वारंटीन हो गया हूं। मेरे संपर्क में जो भी आया है वह खुद को आईसोलेट करें और खुद का टेस्ट करवाएं। वहीं दूसरी और शुक्रवार को जिले में कोरोना के कुल 98 नए मामले सामने आए। अब तक जिले में 2961 कोरोना के केस आ चुके हैं। शुक्रवार को 71 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद जिले में अब तक 2528 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब केवल 409 मरीज ही एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों कोरोना के लक्षण आने पर प्राइवेट लैब से एंटीबॉडी टेस्ट करवा रहें है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने इन लैब की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए एंटीबॉडी टेस्टिंग को अविश्वसनीय रिपोर्ट कहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेपिड और एंटिजन के साथ अन्य 3 टेस्ट से ही कोरोना की विश्वसनीय रिपोर्ट मिलती है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर कहा है कि प्राईवेट लैब से करवाए टेस्ट के बाद आई रिपोर्ट नेगेटिव आ सकती है। मगर वह पॉजिटिव भी हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण आने पर सरकारी अस्पताल से ही कोरोना के टेस्ट करवाएं।