{"_id":"6770fb9e7c2455c395034764","slug":"miscreants-created-havoc-in-ambala-vehicles-were-broken-people-saved-himself-by-hiding-in-homes-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बदमाशों ने मचाया उत्पात:डंडे व रॉड से तोड़ी गाड़ियां; बरसाए पत्थर, लोगों ने घरों में छुपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बदमाशों ने मचाया उत्पात:डंडे व रॉड से तोड़ी गाड़ियां; बरसाए पत्थर, लोगों ने घरों में छुपकर बचाई जान
Sun, 29 Dec 2024 01:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:29 PM IST
सार
हरियाणा के अंबाला में 10 से ज्यादा युवकों ने गली में जमकर उत्पात मचाया। हाथ में डंडे व रॉड लिए गली में बदमाशों ने कई गाड़ियों को तोड़ा। डरे सहमे लोग घर में दुबक गए।
विज्ञापन
अंबाला में बदमाशों ने तोड़ी गाड़ियां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला छावनी के प्रीत नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद दर्जनभर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। रॉड व डंडे से लैस बदमाशों ने गली में खड़ी दो कारें, लोडिंग बोलेरो, ई-रिक्शा व दो बाइकों में तोड़ फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने घरों में छुपकर अपनी जान बचाई। इस झगड़े में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस वारदात की कुछ वीडियो भी पीड़ित लोगों ने वायरल की है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे हथियारों से लैस बदमाश पत्थरबाजी व गाड़ियां तोड़ते हुए गलियों में से गुजर रहे हैं। तनाव की स्थिति बनने के बाद महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रातभर इस कॉलोनी में भारी पुलिस तैनात रहा।
इस झगड़े में टांगरी के प्रीत नगर निवासी विशाल, मुकेश की दो कारें, गंभीर की लोडिंग बोलेरो व राजेश की ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हुई। पीड़ितों ने इलाके के ही एक युवक पर साथियों संग मिलकर हमला करने के आरोप लगाए हैं। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।