फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor was doing work at home and dhaba for 8 years, used to be beaten up

नाबालिग 8 साल से कर रहा था घर और ढाबे पर काम, होती थी मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Minor was doing work at home and dhaba for 8 years, used to be beaten up
चंडीगढ़ से भागकर एक नाबालिग अंबाला पहुंच गया। बच्चे को सड़क पर अकेला देखकर एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्चे को संरक्षण में लिया। बच्चे ने पूछने पर बताया कि वह चंडीगढ़ से भागकर आया है। वह 8-9 साल से चंडीगढ़ में रह रहा था। वह एक व्यक्ति के घर पर काम कर रहा था, जो बच्चे के साथ मारपीट करता था। बच्चे ने बताया कि उक्त व्यक्ति का एक ढाबा भी है। यहां पर वह बच्चे से काम करवाता था। जब बच्चा वेतन के बारे में पूछता तो उसे बोला जाता कि उसका वेतन घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बच्चे से दिन-रात बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। समन्वयक अजय तिवारी ने बताया कि एक बच्चा शनिवार रात के समय बलदेवनगर पुल के पास मिला था। टीम के सदस्य रूबल धीमान व नीरज कुमार को बच्चे के संरक्षण के लिए भेजा गया। टीम द्वारा नजदीकी पुलिस स्टेशन से बच्चे की डीडीआर व मेडिकल करवाया गया। बच्चे को चाइल्डलाइन कार्यालय लाया गया। बच्चे ने अपने माता-पिता की संपूर्ण जानकारी बताई। इसके बाद टीम द्वारा बच्चे के परिजनों से बातचीत की गई। उन्हें बाल कल्याण समिति के कार्यालय बुलाया गया है। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति अंबाला चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा को दी गई। इसके बाद बच्चे को छावनी के बाल भवन भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed