फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor, misdeed, fir, Ambala

नाबालिग बोली - मेरे साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Minor, misdeed, fir, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नारायणगढ़। संदिग्धावस्था में 7 अगस्त को लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को बताया कि उसके साथ तीन-चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने 7 अगस्त को दर्ज गुमशुदगी के मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी हैं।
मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि 7 अगस्त को वह घर पहुंचने वाली थी। इस दौरान एक लड़की ने उसे नाम देकर आवाज लगाई। इसी दौरान वह लड़की अपने किसी दोस्त के साथ चली गई। इसके बाद उसे दो युवकों ने एक गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उन्होंने आगे एक और व्यक्ति को कार में बिठाया। युवती के आरोप हैं कि उन्होंने फोन कर किसी से कहा चाचा काम हो गया है। बाद में तीन-चार लोगों ने मिलकर उसके साथ गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शक जाहिर किया कि यह सब बिचौलिए रिंकल के कहने पर किया गया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान उसकी मूवी भी बनाई गई।
विज्ञापन

दरअसल 3 अगस्त को एक लड़की ने सीएम विंडो, मुख्यमंत्री हरियाणा, गृहमंत्री, डीजीपी, महिला आयोग व एसपी अंबाला को पत्र भेजा। बताया कि उसकी सौतेली दादी, बुआ और बिचौलिए ने उसे 5 लाख रुपये में रोपड़ के व्यक्ति को बेच दिया। हालांकि उसे शादी करवाकर भेजा गया। जब उसने शादी का विरोध किया तो बिचौलिए ने उसे बदनाम करने की धमकी दी, क्योंकि उसका सौतेला पिता उसे तंग करता था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और 4-5 दिन बाद वापस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का फायदा बिचौलिए ने उठाया और कहा कि शादी नहीं करोगी तो बदनाम कर देगा। इसी डर से उसकी मां और मौसी भी कुछ नहीं बोल सकी। रोपड़ में जहां उसे भेजा गया वहां पर उसके साथ अत्याचार किए गए। दो महीने कथित पति ने दुष्कर्म किया। उसे आगे बेचने की योजना तक बनाई। वह वहां से बचकर भागी और नारायणगढ़ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस रफा-दफा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कथित ससुराल वालों ने उसपर 20 लाख रुपये चोरी कर भागने के आरोप लगाए हैं।
महिला थाने ने उसकी शिकायत में कहीं यह नहीं लिखा कि वह नाबालिग है, जबकि स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार उसकी उम्र 14 साल है। इस मामले की डीएसपी को जांच सौंपी गई। इसके चार दिन बाद नाबालिग फिर लापता हो गई। एक दिन बाद पीड़िता संदिग्धावस्था में वापस आई। उसे 5 दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए।
मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने बताया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसकी मूवी भी बनाई गई। गुमशुदगी केस में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी गई हैं। नाबालिग होने के मामले की भी जांच की जा रही है। - धूम सिंह राणा, नारायणगढ़ थाना प्रभारी

पीड़िता के बयान पर कथित ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना आईपीसी की धारा 498 के अलावा 420 और 120बी में कथित पति, सास, ससुर, सौतेली बुआ, सौतेली दादी और बिचौलिए पर मामला दर्ज किया गया। - बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed