{"_id":"626ae91fe18c4029065b60c6","slug":"ministerial-staff-demonstrated-to-fill-the-vacant-posts-ambala-news-knl106461037","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने खाली पदों को भरने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने खाली पदों को भरने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने वीरवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से कर्मचारी छावनी बस स्टैंड पर एकजुट हुए और गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान की तरफ प्रदर्शन करते हुए कूच करने की तैयारी करने लगे। पहले से ही बस स्टैंड पर तैनात भारी पुलिस बल ने कर्मचारियों को रोक लिया। इस दौरान पांच सदस्यों को ही गृहमंत्री के निवास पर भेजा, लेकिन जब सदस्य मंत्री के निवास पर पहुंचे तो विज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके थे। ऐसे में गुस्साए कर्मचारी लौट गए। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक मंत्री विज नहीं आते, वह बस स्टैंड पर ही बैठे रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सभी को समझाते हुए सरकारी बसों में बैठाकर रवाना किया। हालांकि बसों में बैठने से पहले कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
यह है मुख्य मांग
एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनवर बेग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में फील्ड में कार्यरत मिनिस्ट्रियल स्टाफ के करीब 200 पद खाली पड़े हैं जोकि पदोन्नति द्वारा भरे जाने हैं। इसके कारण प्रत्येक कर्मचारी दो अन्य सीटों का कार्य करता है। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के कार्यों में वृद्धि होती जा रही है। जिसे देखते हुए नए पदों को सृजित करने की आवश्यकता है। इसके विपरीत महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा पे लगभग 100 नए पदों को खत्म कर दिया। मांगों को लेकर एसोसिएशन महानिदेशक से कई दौर की वार्ता कर चुके हैं फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।