फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij danced on Neeraj's gold in Javelin Throw, distributed laddus on Bajrang Punia's medal

जेवलिन थ्रो में नीरज के गोल्ड पर झूमे मंत्री विज, बजरंग पुनिया के मेडल पर बांटे लड्डू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij danced on Neeraj's gold in Javelin Throw, distributed laddus on Bajrang Punia's medal
Minister Vij danced on Neeraj's gold in Javelin Throw, distributed laddus on Bajrang Punia's medal - फोटो : Ambala
अंबाला। टोक्यो ओलंपिक में 121 साल बाद जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के गोल्ड तो बजरंग पुनिया के कुश्ती में कांस्य पदक आने पर बाद जहां पूरा देश झूम रहा था वहीं हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जश्न मनाने से पीछे नहीं रहे। अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगे जनता दरबार में आने वाले करीब दो हजार लोगों की समस्याओं के बीच ही मंत्री विज ओलंपिक में खिलाड़ियों की पल-पल की खबर लेते रहे। बजरंग पुनिया के कांस्य पदक आने पर दरबार के बीच में ही मंत्री विज ने जहां लड्डू का डिब्बा मंगवाकर सभी कार्यकर्त्ताओं सहित डीएसपी अंबाला छावनी रामकुमार का मुंह मीठा करवाया। जबकि पांच घंटे समस्याएं सुनने के बाद दरबार खत्म ही हुआ था कि मंत्री विज ने टीवी पर ही जेवलिन थ्रो का पूरा मैच देखा, जैसे ही नीरज चोपड़ा ने 121 साल से गोल्ड मेडल के इंतजार को पूरा किया तो मंत्री विज खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं ढोल की थाप पर भी जमकर थिरकते हुए जश्न मनाया। मंत्री विज का कहना था कि हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देकर पूरा देश खुश है। उम्मीद है कि बाकी खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed