फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij allocated 61 lakh rupees for the repair of the bus stand, the deadline is next month, seven works are still incomplete.

Ambala News: मंत्री विज ने बस स्टैंड ठीक करने को दिए 61 लाख, अगले महीने डेडलाइन, सात काम अभी भी अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij allocated 61 lakh rupees for the repair of the bus stand, the deadline is next month, seven works are still incomplete.
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर रिपेयरिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसा तब है जब परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज बस स्टैंड के सुधार को बजट के द्वार खोल दिए थे। 61 लाख रुपये में विभाग ने ठेका पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन को दिया, मगर विभाग काम ही समय से पूरा नहीं कर पा रहा है। अगस्त 2025 में शुरू हुए काम अभी भी अधूरे हैं। इस कार्य को इस साल मार्च तक समाप्त करना है। पड़ताल में सामने आया कि अभी शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, बिजली फिटिंग और सीवरेज टैंक का काम अधूरा है। जिसे 11 दिन में पूरा करना नामुमकिन होगा।
विज्ञापन


मंत्री विज ने किया था निरीक्षण
परिवहन मंत्री बनने के तुरंत बाद मंत्री अनिल विज ने छावनी बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान मंत्री को बस अड्डे पर कई खामियां मिली थी, जिसमें उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। वहीं उन्होंने करीब 92 लाख रुपये से छावनी बस अड्डे की स्पेशल रिपेयर कराने की बात कही और बजट पास कराया था। हालांकि विभाग ने जब टेंडर निकाला तो वह 61 लाख रुपये में अलॉट किया गया।
विज्ञापन



यह काम नहीं हुए पूरे
- भूतल पर काउंटर नंबर 17 के पास शौचालय बन चुके हैं, लेकिन काउंटर नंबर एक पर अभी भी काम चल रहा है।
- प्रथम तल पर शौचालयों की रिपेयरिंग का काम खानापूर्ति बनकर रह गया है।
- सुरक्षा के लिहाज से परिसर में 28 कैमरे लगाए जाने थे, जिनमें से अभी तक केवल 15 ही लग पाए हैं।
- सबसे महत्वपूर्ण 360 डिग्री एंगल वाले हाई-टेक कैमरे अभी तक नहीं लगाए गए।
- परिसर में दो नए सीवरेज टैंक बनाए जाने थे। जिनमें से केवल एक ही सीवरेज का टैंक का काम पूरा हुआ है।
- बिजली की फिटिंग का काम बीच में ही लटका पड़ा है।
- एंट्री गेट पर दो महीने पहले नया जनरेटर रखा गया था लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया गया है।

61 लाख रुपये से टेंडर जारी हुआ था। बचा हुआ काम 15 दिन में काम पूरा कर दिया जाएगा।
-कमल किशोर, एसडीओ, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, अंबाला।

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed