फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister installed a transformer on residential land, demanding the cost of its removal.

Ambala News: मंत्री जी, रिहायशी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगा दिया, हटाने का मांग रहे खर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Minister installed a transformer on residential land, demanding the cost of its removal.
अंबाला शहर की पंचायत भवन में समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक वीरवार को पंचायत भवन में हुई। इसमें जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लाेगों की समस्याएं सुनीं।
बैठक में ठरवा गांव के दिव्यांग दलबीर सिंह ने मंत्री को बताया कि उनकी रिहायशी जमीन पर बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर लगा दिया है। अब ट्रांसफार्मर हटाने का खर्चा मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर बिजली निगम के अधिकारी ने नियम बताया। उन्होंने कहा कि विभाग को खर्चा तो देना होगा। इस पर मंत्री गंगवा ने कहा कि क्या उनकी मर्जी से ट्रांसफार्मर लगाया था। मंत्री बोले- इनकी हालत तो देख लेते, एक दिव्यांग कहां से खर्चा लाएगा। उन्होंने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 13 शिकायतों को शामिल किया गया था जिनमें से 9 का समाधान हो गया। वहीं चार शिकायतों के समाधान को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed