फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Anil Vij said Congress party closes its eyes in fear of light of the patriotic RSS, just like an owl

Ambala: अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना, कहा- RSS जैसी देशभक्त संस्था को देख कांग्रेस की हो जाती हैं आंखें बंद

Sun, 02 Nov 2025 02:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Nov 2025 02:49 PM IST
सार

सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं हैं, इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
Minister Anil Vij said Congress party closes its eyes in fear of light of the patriotic RSS, just like an owl
अनिल विज, हरियाणा सरकार के मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। जिस तरह उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती हैं, इस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार करते हुए दी। विज रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने अमेरिका जाना था, मगर डर के कारण वो नहीं गए पर, ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि मोदी  ने कब जाना है, कहां जाना है, किससे मिलना व क्यों मिलना है, यह मोदी तय करेंगे, न कि राहुल गांधी। जितने राष्ट्र प्रमुखों को मोदी मिले और जितने देशों के सर्वोच्च अवार्ड मोदी को मिले,आज तक वह किसी को नहीं मिले।
विज्ञापन




अखिलेश यादव को याद आ रहे दूल्हे
सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं हैं, इस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है। हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed