{"_id":"658869cd5126fafb6404589a","slug":"minister-anil-vij-janta-darbar-girl-accuses-father-of-misconduct-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: बालिका ने पिता पर लगाए दुराचार के आरोप, विज ने SP कुरुक्षेत्र को छानबीन कर केस दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: बालिका ने पिता पर लगाए दुराचार के आरोप, विज ने SP कुरुक्षेत्र को छानबीन कर केस दर्ज करने के निर्देश
Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM IST
सार
रविवार को गृह मंत्री ने अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बेटे को बचाने के लिए पिता ने गृह मंत्री से गुहार लगाई, एसपी पानीपत की एसआईटी जांच करेगी। यमुनानगर से आए परिवार ने विवाहिता को प्रताड़ित कर उसकी हत्या के आरोप लगाए, विज ने यमुनानगर एसपी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश से आए लोगों की फरियाद को सुनते गृहमंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साहब मेरे बेटे को महिला ने झूठे दुष्कर्म के आरोप में फंसाया है और अब उसके खिलाफ दर्ज किए गए मामले में फिरौती की धारा भी जोड़ दी गई है। उक्त जानकारी रविवार को पानीपत से आए पीड़ित पिता ने हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से जाहिर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पानीपत को मंत्री विज ने फोन किया। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रविवार को गृह मंत्री अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे और मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे। इस दौरान पानीपत से आए परिवार ने मारपीट के आरोप लगाए। मंत्री विज ने एसपी पानीपत को मामले में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यमुनानगर से आए परिवार ने विवाहिता को प्रताड़ित कर उसकी हत्या के आरोप लगाए। इस पर मंत्री विज ने यमुनानगर एसपी को जांच के निर्देश दिए। पेहोवा से आई बालिका ने अपने ही पिता पर दुराचार के आरोप लगाए। एसपी कुरुक्षेत्र को छानबीन कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तांत्रिक कर रहा परेशान
जींद निवासी महिला ने तांत्रिक की शिकायत गृह मंत्री से की। उसने बताया कि तांत्रिक उसके परिवार में कलह डलवा रहा है और परिवार के सदस्यों को गुमराह कर रहा है। इस कारण जीवन नरक बन गया है। गृह मंत्री ने तुरंत एसपी जींद को फोन पर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार यमुनानगर में जमीन पर कब्जे को लेकर, हिसार के उपलाना निवासी व्यक्ति ने घर में चोरी के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत, रोहतक से आए व्यक्ति ने उसके तीन कैंटर लगातार चोरी होने की शिकायत, हांसी निवासी युवक ने कार लोन के नाम पर ठगी की शिकायत दी। गृह मंत्री ने आईजी हिसार को किसी अन्य जिले के पुलिस अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य कई मामले सामने आए।