फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minimum mercury came in at 8.5 degrees, less thunderstorms from cold wave

Ambala News: न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री पर आया, शीतलहर से छूटी कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury came in at 8.5 degrees, less thunderstorms from cold wave
अंबाला सिटी। सुबह घने कोहरे के साथ चली शीतलहर ने कड़ाके की ठंड के साथ कंपकंपी छुड़ाए रखी। सुबह 11 बजे तक ठंड रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। 11 बजे के बाद धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। शाम 4 बजे के बाद भी धूप खिली रही, जिससे दिनभर मौसम साफ रहा। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश में अंबाला और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



31 तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह व देर रात्रि धुंध भी रह सकती है। इस दौरान 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन





आगे ऐसा रह सकता है तापमान

- 29 दिसंबर को घना कोहरा छाने व शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- 30 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

- 31 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed