{"_id":"617315776d50b1102f4f5920","slug":"mini-marathon-tomorrow-only-the-participants-who-have-got-vaccinated-will-be-able-to-take-part-ambala-news-knl873707180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन कल, टीका लगवा चुके प्रतिभागी ही ले सकेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन कल, टीका लगवा चुके प्रतिभागी ही ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर मिनी मैराथन का आयोजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा। कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य अजय बवेजा ने बताया कि मिनी मैराथन में 18 वर्ष से ऊपर के महिला और पुरुष, जो कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं, वे ही भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी कैंटोनमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर नाम दर्ज करवा सकते हैं। मौके पर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है।
मिनी मैराथन पांच किलोमीटर की होगी। जोकि रविवार सुबह 7 बजे सैनिक विश्राम गृह माल रोड से प्रारंभ होकर माल रोड से होते हुए रैना ऑडिटोरियम के पास से नैपियर रोड होते हुए सैनिक विश्राम गृह के पास ही पूर्ण होगी। सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट और कैप दी जाएगी।
कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुज गोयल ने बताया कि सिविल सर्जन अंबाला के सहयोग से मौके पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। कैंटोनमेंट बोर्ड के इंजीनियर सतीश गुप्ता, राजस्व विभाग के अधीक्षक नरेश शर्मा, सफाई विभाग के इंचार्ज संजय बंसल, स्टोर इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार व्यवस्थाओं पर ध्यान रखेंगे। उपरोक्त अधिकारी अंबाला के सभी कॉलेज के प्राचार्यों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्र मैराथन में हिस्सा ले सकें।