{"_id":"13cb89edc78a7d75213cdab45c3795d6","slug":"millions-of-cash-and-jewelry-stolen-from-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नगदी व लाखों का जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से नगदी व लाखों का जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सिटी स्थित काजीवाड़ा में चोरों ने एक रिहायशी भवन से नकदी समेत लाखों रुपये गहने चोरी कर लिए। परिवार को घटना का सुबह पता चला। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
काजीवाड़ा निवासी अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार देर रात चोरो ने उनके मकान से लाखों रुपये के सोने के गहने और 18000 रुपये चोरी कर लिए उन्होंने बताया कि वह सब्जी मंडी में काम करते है। बुधवार रात उनका सारा परिवार घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान रात को चोरो ने छत के रास्ते से घुसकर घर से नकदी व लाखो रुपये के गहने चुरा लिए।
सारे गहने स्टोर रूम में एक ट्रंक में पड़े थे और नकदी कुर्ते में जेब में पड़ी थी। उन्होंने बताया कि जब सुबह परिवार के सदस्य उठे तो देखा की स्टोर रूम से ट्रंक गायब था। उन्होंने बताया कि चोरो ने वारदात के बाद ट्रंक को खाली कर पड़ोसियों की छत पर छोड़ दिया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उधर, पुलिस चौकी नंबर चार इंचार्ज दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्त्ता सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
एक अन्य मामले में सिटी स्थित पतीसे वाली गली में एक रिहायशी मकान से चोरी का मामले प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि चोराें ने घर में घुसकर घर से 2200 रुपये की नकदी चोरी कर ली, लेकिन इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।