{"_id":"61804d9a5c68362ce966a817","slug":"migrants-get-facility-two-festival-special-trains-will-run-for-katihar-and-saharsa-ambala-news-knl884350173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों को मिली सुविधा, कटिहार और सहरसा के लिए चलेंगी दो त्योहर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों को मिली सुविधा, कटिहार और सहरसा के लिए चलेंगी दो त्योहर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार में यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी से कटिहार के लिए कल यानि 3 नवंबर को एक दिवसीय त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला किया है। वहीं सरहिंद-सहरसा के बीच भी तीन दिवसीय ट्रेन संचालित होगी।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि तीन नवंबर को जम्मूतवी से कटिहार के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04746 का संचालन किया जाएगा। ट्रेन जम्मूतवी से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर रात लगभग 8 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात्रि 9.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। मार्ग में यह त्योहार स्पेशल ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय तथा खगड़िया स्टेशनों पर ठहरेगी।
सरहिंद-सहरसा-अंबाला
ट्रेन नंबर 04598 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल 5, 6 एवं 7 नवंबर को सरहिंद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सरहिंद से ट्रेन दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय 7.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04597 सहरसा-अंबाला त्योहार स्पेशल 6, 7 एवं 8 नवंबर को सहरसा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह त्योहार स्पेशल ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया तथा एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी सिर्फ अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन
---------------------