{"_id":"615b617a8ebc3e334e1d2f07","slug":"migrant-laborer-dies-after-being-hit-by-speeding-car-driver-absconding-ambala-news-knl85460852","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार कार की चपेट में आकर प्रवासी मजदूर की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार कार की चपेट में आकर प्रवासी मजदूर की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) नारायणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग शहजादपुर-नारायणगढ़ नंबर 74 स्थित गांव सैन माजरा के निकट एक तेज रफ्तार कार चालक ने प्रवासी मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उक्त प्रवासी मजदूर को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
गांव सैनमाजरा निवासी जय कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसके पास एक प्रवासी मजदूर दुखीसदाम निवासी गांव सुगौना जिला मधुबनी बिहार बतौर मेहनत मजदूरी काम करता था। इसके अलावा वह अन्य किसानों के पास भी मेहनत मजदूरी का काम करता था और रात को उसके ट्यूबवेल के निकट स्थित गुरू लाधोरे भवन में सो जाता था।
जय कुमार के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर वह ट्यूबवेल के कमरे से निकलकर बाहर शहजादपुर-नारायणगढ़ सड़क पर गुरु लाधोरे भवन के सामने घूम रहा था कि अचानक शहजादपुर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाते हुए अपनी कार को वहां से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।