फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mid-day meal workers demand reinstatement of cooks removed from schools

Ambala News: मिड डे मील वर्कर्स की मांग, स्कूलों से हटाई गई कुक को करें बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers demand reinstatement of cooks removed from schools
नारायणगढ़ में प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपती सीटू वर्कर्स। प्रवक्ता
नारायणगढ़। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने खंड शिक्षा अधिकारी और एसडीएम कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। यूनियन का मुख्य विरोध ब्लॉक के सुरगल और छोटी रसोर स्कूलों से दो महिला वर्कर्स, परमजीत कौर और ममता देवी को हटाए जाने के खिलाफ है। यूनियन की खंड प्रधान राज कुमारी और सचिव कविता ने आरोप लगाया कि स्कूलों को मर्ज करने की आड़ में गरीब महिलाओं का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह जनविरोधी नीति वापस नहीं ली, तो पांच जून को पानीपत में शिक्षा मंत्री के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के दावे तो करती है, लेकिन हकीकत में मिड डे मील वर्कर्स को मात्र 7,000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, वह भी समय पर नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्कर्स से खाना बनाने के अलावा स्कूलों में सफाई और घास छीलने जैसे काम जबरन करवाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed