फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Message came, your tax arrears of lakhs and lost sleep

मैसेज आया, आपका लाखों का टैक्स बकाया और उड़ गई नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Message came, your tax arrears of lakhs and lost sleep
फोन पर आए मैसेज को दिखाते हुए लोग। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। वीरवार रात 11 बजे के बाद निगम की ओर से आए लाखों रुपये के संपत्ति कर बकाया के मैसेज ने शहर वासियों की नींद उड़ा दी। सुबह होते ही दर्जनों की संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। लोग वहां इन मैसेज का जवाब मांगने लगे, मगर अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे खफा लोगों ने निगम और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए इन मैसेज को गलत ठहराया।
विज्ञापन

साथ ही पुरानी रसीद दिखाते हुए सारे कर भरे होने के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। निगम में पहुंचे लोगों का कहना है कि उनकी ओर से सारा पिछला कर जमा करवा दिया गया है। यहां तक कि उनके पास पुरानी रसीदें भी हैं। अब एकाएक रात को 11 बजे के बाद आए मैसेज को देखकर वह पूरी तरह से हैरान हो गए हैं। वह रात भर सो भी नहीं पाए। सुबह निगम का गेट खुलने से पहले ही निगम कार्यालय पहुंच गए। जब उन्होंने सवाल किया तो अधिकारियों से संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला। कोई कह रहा है कि यह कर भरना पड़ेगा तो कोई कह रहा है कि यह मैसेज गलती से आ गए हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह क्या करें। जब काफी समय तक लोगों को कोई जवाब नहीं मिला तो वह निगम कार्यालय से वापस लौट आए।
विज्ञापन

बिना सही सर्वे के लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। किसी का तीन लाख तो किसी का चार लाख रुपये बकाया निकाल दिया है। कई लोगों ने कर जमा करवा दिया है, मगर उनके पास रसीद नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय चौधरी, पार्षद, वार्ड नंबर चार, नगर निगम।
हमारी ओर से अभी तक का सारा कर जमा करवा दिया गया है। इसके बाद भी निगम की ओर से संपत्ति कर बकाया के मैसेज भेजा जा रहा है। इसे देखकर रात को परेशान हो गए थे और सुबह यहां निगम कार्यालय में आ गए, मगर यहां कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है।

- पवन कुमार।
यह मैसेज उन लोगों के पास आए हैं, जिनकी प्रॉपर्टी आईडी पर ड्यूज बकाया है। इसमें संपत्ति कर, डेवलपमेंट चार्ज, वेस्ट चार्ज, नक्शे का चार्ज व अन्य चार्ज शामिल हैं। अगर किसी के पास गलती से मैसेज आ गया है तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दे सकता है। शिकायत करने के 10 दिन के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और व्यक्ति के फोन पर मैसेज आ जाएगा।
- अमन ढांड़ा, डिप्टी निगम आयुक्त।

फोन आया मैसेज।

फोन आया मैसेज।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed