{"_id":"6240bd56bc99400ea64ef7d0","slug":"mentally-disturbed-youth-broke-the-glass-of-vehicles-ambala-news-knl1031016119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में युवक ने मचाया उत्पात, ईंट -पत्थर मारकर आधा दर्जन गाड़ियों के तोड़े शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में युवक ने मचाया उत्पात, ईंट -पत्थर मारकर आधा दर्जन गाड़ियों के तोड़े शीशे
विज्ञापन
महेश स्थित दयाल बाग से लेकर होटल पॉम तक मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पैदल चल रहे युवक ने रास्ते में खड़ी गाड़ियों पर ईंट-पत्थर बरसाए। यहां तक कि करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस की मदद से युवक को काबू कर महेश नगर थाने लाया गया। देखते ही देखते दूसरी गाड़ियों के मालिक भी मौके पर पहुंच गए और अपनी-अपनी कारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को देते हुए लिखित में शिकायत दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
महेश नगर स्थित शीतला माता मंदिर के पास खड़ी कार के मालिक तरूणदीप सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी टूर एंड ट्रैवल वाली दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा किसी ने तोड़ दिया है। इसी प्रकार अंबाला शहर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह होटल पॉम के नीचे गाड़ी खड़ी करके एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था कि युवक ने ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। इलाका पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान बब्याल के ही रहने वाले युवक के रूप में हुई है। फिलहाल शिकायतकर्ता व युवक के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। शिकायत मिलते ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।