फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Memorandum submitted to the Chief Minister to make education tax free

शिक्षा को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Chief Minister to make education tax free
नारायणगढ़। क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवकों ने शुक्रवार को हरियाणा पुलिस में जल्द नियुक्तियां करने, सीईटी परीक्षा की फाइनल तारीख की जल्द घोषणा, शिक्षा को टैक्स फ्री करने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नारायणगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-2019 में पुलिस की भर्तियां निकली थी जो कोरोना के कारण प्रभावित हुई थी। अब सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है अत: हरियाणा पुलिस के नव चयनित सदस्यों को अतिशीघ्र नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीईटी का पेपर भी दो वर्षों से नहीं हो पा रहा है जिसके कारण भर्ती नहीं हो रही है। ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी आदि भर्ती जो कि 2018-2019 में घोषित हुई थी अब तक उनको भी पूरा नहीं किया जा सका। इस अवसर पर रूमा देवी, नेहा, मोनिका गिल, रितु, संजना, शैफाली सैनी, रीटा देवी, हनी, प्रतीक्षा, शुभम सिंह, कमल, गौरव, तरूण, राहुल, अभिषेक, भूपिंद्र, मंजीत, सोनू कुमार, कमलजीत सिंह, अमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed