फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Memorandum submitted for not increasing salary for four years

Ambala News: चार साल से वेतन नहीं बढ़ने पर सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for not increasing salary for four years
चार साल से वेतन बढ़ोतरी न होने पर रोष प्रकट करते अग्निश्मन सेवा एंव नगरपालिका कर्मचारी।
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन ने दमकल केंद्र अंबाला सदर पर जिला के सभी दमकल केंद्रों से आए कर्मचारियों ने गेट मीटिंग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार साल से वेतन बढ़ोतरी नहीं होने के लिए हरियाणा अग्निशमन विभाग और नगर पालिका कर्मचारी से संबंधित कर्मचारियों ने फायर अधिकारी एफएसओ रामकरण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शाखा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रणदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में दमकल विभाग में कार्यरत पे-रोल, कौशल निगम और नियमित दमकल कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इनका समाधान जरूरी है। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान पपिंदर सिंह व संचालन सचिव राजेश कुमार के द्वारा किया गया।
विज्ञापन


यह है मुख्य मांगें
- फायर विभाग को वापस निकाय विभाग में शामिल किया जाए।
- योग्यता पूरी करने वाले पे-रोल व कौशल निगम दमकल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित किया जाए।
- 1327 पे-रोल फायरमैन व ड्राइवर व 212 कौशल निगम के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर 58 साल की जॉब सुरक्षा दी जाए।
- 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए।
- 5 साल से फायर पे-रोल कर्मचारी का वेतन नहीं बढ़ा है। उन्हें एरियर सहित बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए।
- रेगुलर फायर कर्मचारी को बिना टेस्ट प्रमोशन व एसीपी का लाभ दिया जाए।
- 10000 रुपये वर्दी अलाउंस सालाना व 440 महीना धुलाई भत्ता दिया जाए।
- पे-रोल व कौशल फायर कर्मचारियों को गृह जिला दिया जाए।
- गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग सेंटरों में फायर फाइटिंग का डिप्लोमा करने वाले कच्चे दमकल कर्मचारियों को टीए का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed