फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Members of Siddhi Vinayak Seva Mandal Trust left

Ambala News: सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के सदस्य रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Members of Siddhi Vinayak Seva Mandal Trust left
अंबाला। इसी सप्ताह श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग दस दिन पहले से ही गणपति बप्पा के स्वरूप को लेकर बुकिंग करते हैं। इसके बाद विधि विधान के साथ गणपति बप्पा की मूर्तियों को पंडालों में घरों में स्थापित करते है। जहां पर बप्पा की पूजा अर्चना, आरती, भजन संध्या तथा जागरण किए जाते हैं।
विज्ञापन

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर पंजाब, हरियाणा ही नहीं हिमाचल के शिमला से भी सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के सदस्य गणपति बप्पा के स्वरूप को लेने अंबाला में आते हैं। इस बार वह 108 गणपति बप्पा की मूर्तियों को लेकर गए।
विज्ञापन

सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला के प्रधान आशुतोष ने बताया कि वह लगातार दस साल से अंबाला छावनी में बप्पा के स्वरूप लेने आ रहे हैं। इस बार सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के सदस्य बिमला, संदीप सूद, भारती, निशा अरूणा और रविंद्र आए हैं, उन्होंने 108 गणपति बप्पा के स्वरूप लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी स्वरूपों को वह शिमला के मिडिल बाजार स्थित एमसी काॅप्लेक्स में 10 दिन तक स्थापित करेंगे। इसके बाद 7 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक धूमधाम से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जाएगा।

जहां पर वह गणपति बप्पा की 108 मूर्तियों को विधि विधान से स्थापित की जाएगी। इस दौरान बप्पा की प्रतिदिन सुबह शाम पूजा की जाएगी। इसके बाद आरती होगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वह बताते हैं कि अंबाला छावनी में उन्हें अच्छी गुणवत्ता की गणेशजी की प्रतिमा मिलती है। इसके साथ ही काफी किफायती मूर्तियां मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed