फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Members of Punjabi society were honored in the ceremony

Ambala News: समारोह में पंजाबी समाज के सदस्यों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Members of Punjabi society were honored in the ceremony
कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्
अंबाला सिटी। कश्यप राजपूत (पंजाबी) वेलफेयर सोसायटी की ओर से वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समाराेह ऑल इंडिया कश्यप राजपूत सभा मुख्यालय देवी नगर में किया गया। इस दौरान सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज और देश भर से सोसायटी के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप ने सभी वंश प्रधानों और प्रदेशों की उगाही टीमों को सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। भविष्य में मंदिर में जो भी कार्य बाकी हैं, उनको पूरा करने के लिए अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

12 व 13 अप्रैल को लगेगा वार्षिक मेला
अनूप भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कश्यप समाज की ओर से अंबाला में मेला लगवाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के लिए मेले की तारीख 12 अप्रैल एवं 13 अप्रैल निर्धारित हुई है। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रविवार को समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज की ओर से सभी प्रदेश अध्यक्षों को सभी वंश प्रधानों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को मेले की जिम्मेदारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधान सुरेंद्र बहोतरा, सचिव सोम प्रकाश, सीनियर वाइस प्रधान अश्वनी कुमार, नारी शक्ति अध्यक्षा शक्ति देवी, वरिष्ठ उप प्रधान राज कुमार फौजी, उपप्रधान नरेश, अमरजीत कालू, उप चेयरमैन सुरेश बचपुरिया मौजूद रहे।

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्

कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed