{"_id":"678d51b12cd6dcfe5601e1fd","slug":"meeting-with-the-chief-minister-for-fixation-of-honorarium-ambala-news-c-36-1-amb1003-136224-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मानदेय निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मानदेय निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते सनातन धर्म पुरोहित मंडल के सदस्य। मंडल
- फोटो : mathura
अंबाला सिटी। सनातन धर्म पुरोहित मंडल अंबाला शहर के पुरोहित वर्ग ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कर्मकांड करने वाले ब्राह्मणों की मानदेय राशि निर्धारित करने की याद दिलाई। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का विश्वास दिलाया।
इस दौरान पुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष सम्मान करने के लिए 9 मार्च को उन्हें अंबाला में आमंत्रित भी किया गया। इस अवसर पर पुरोहित मंडल की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी को माता की चुनरी और श्रीराम लला का स्वरूप भेंट किया गया।
इस मुलाकात के दौरान पुरोहित मंडल के प्रधान संजीव मुदगिल, अमित कालिया, अश्विनी पराशर, पंकज वशिष्ठ, रोहित कोशिश, ईशु शर्मा, प्रवीन कालिया मौजूद रहे।