फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Meeting for preparation of booths, candidates met workers

Ambala News: बूथों की तैयारी के लिए बैठक, कार्यकर्ताओं से मिले प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Meeting for preparation of booths, candidates met workers
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव का प्रचार गुरुवार को थमने के बाद शहरों में शोर बंद हो गया। यहां हर तरफ रैली, जनसभाएं, रोड शो और कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर चल रहा था। शुक्रवार को चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चुनाव के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रत्याशियों ने फोन के माध्यम से लोगों से संपर्क किया और कई प्रत्याशियों ने अकेले एक-दो कार्यकर्ता के साथ जाकर लोगों से बातचीत की। वहीं, चुनाव को लेकर बूथों के बाहर भी राजनीतिक पार्टियों के टेंट सज गए। शुक्रवार सुबह से ही चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई। शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने सुबह से शाम तक चुनाव को लेकर तैयारी के बारे में जानकारी ली और कार्यकर्ताओं के साथ भी बूथ की तैयारी को लेकर बैठक की। किस शहर में कितने बूथ बनाए गए हैं और किस जगह पर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी, इसको लेकर आपस में विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को लोगों से मिली
जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी किरन पुनिया ने शुक्रवार को प्रचार बंद होने पर घर पर रहकर ही अपने पेंडिंग कॉल निपटाए। कई दिनों से चुनाव प्रचार में व्यस्त होने पर फोन कॉल नहीं सुन सके थे और फोन कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क किया और शाम को अपने सेक्टर में लोगों से चुनाव के लिए विचार किया। साथ ही लोकसभा में बूथ की तैयारी को लेकर भी जानकारी ली।
बूथ बांटने के लिए की तैयारी
इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने प्रचार थमने के बाद चुनाव से एक दिन पहले लोगों से बातचीत की और पार्टी कार्यकर्ता से भी लोकसभा क्षेत्र में बूथ बांटने की तैयारी को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही बिना प्रचार की गाड़ी और झंडे के लोगों से भी खुद जाकर मिले। वह पार्टी कार्यालय और घर पर भी कार्यकर्ताओं से मिले।

घर पर कार्यकर्ताओं से मिले
कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी शुक्रवार सुबह अपने घर पर कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत की। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपने बूथों की तैयारी के लिए भी कार्यकर्ताओं से विचार किया। सुबह से शाम तक मुलाकात का सिलसिला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed